फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाब ए सैयद की नमाज पर ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के बाब-ए-सैयद पर जारी छात्र संघ के धरना-प्रदर्शन में शुक्रवार को भी पुलिस मशक्कत करती रही। एएमयू सर्किल से बाब-ए-सैयद तक सख्त गश्त जारी है। यहां पुलिस के साथ आरएएफ भी मुस्तैद है। जुमे की नमाज के दौरान शुक्रवार को यहां ड्रोन कैमरे से निगरानी हुई। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर यही पहल की है। पुलिस प्रशासन ने एएमयू सर्किल से गेट तक पहरेदारी जारी रखी है। यहां आम लोगों का प्रवेश बंद है।

एएमयू प्रकरण में किसी भी निर्दोष छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी, लेकिन जो भी दोषी हैं, वो कतई बख्शे नहीं जाएंगे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हैं। इस प्रकरण में मजिस्ट्रेटी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद शासन को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद शासन के निर्देश पर आगे विधि संवत कार्रवाई होगी। शहर में भी किसी भी संगठन को बेवजह जुलूस निकालने से रोका जा रहा है। जिससे अमन चैन कायम रखने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी अलीगढ़

एएमयू के बाब-ए-सैयद के अंदर हो रहा धरना प्रदर्शन विवि इंतजामिया का प्रकरण है, इसका पुलिस प्रशासन से सीधा कोई मतलब नहीं है। वहां धरना कितने भी दिन चले ये उनका अंदरूनी मामला है। बाब-ए-सैयद के बाहर से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। हरेक को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। इस पूरे प्रकरण में जो भी दोषी हैं उन्हीं पर कार्रवाई होगी। जो किसी मामले में संलिप्त नहीं है। उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। पुलिस प्रशासन शहरवासियों की हर मदद के लिए तैयार है। अमन चैन बनाए रखना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है। सभी प्रबुद्ध शहरवासियों की जागरूकता से शांति व्यवस्था कायम है।
-अजय साहनी, एसएसपी अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें