फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी के हत्थे चढ़ा दस हजार का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन से अलीगढ़ जीआरपी थाना पुलिस को एक दस हजार का इनामी बदमाश पकड़ने में सफलता मिली। बदमाश को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से नशीला पाउडर, नगदी, चाकू और चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाकर उनके सामान को उड़ते थे। जीआरपी ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात के नजदीक चोर वाली गली के पास पिंटू उर्फ सुल्तान उर्फ नसीर निवासी कायमगंज, फर्रुखाबाद जो कि वर्तमान में दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र की झुग्गी सुंदर नगरी में रहता है।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि नसीर के खिलाफ कई जनपदों के जीआरपी थानों में चोरी, लूट और छिनैती सहित एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। इस पर दस हजार का इनाम है। पूर्व में जेल भी जा चुका है। इसके साथी बबलू उर्फ सुल्तान हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ के दमदमा मोहल्ले को को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह दिल्ली से कानपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के साथ चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। इनके पास से दो चोरी के मोबाइल, 200 ग्राम नशीला पाउडर, दो चोरी के मोबाइल और 6200 रुपये की नगदी बरामद की है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई अब्दुल मोईज खां, एसआई नीरज गुप्ता सहित नरेंद्र कुमार, लालू प्रसाद, भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें