फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने किया परिवार का किया जीना मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


महानगर के रोरावर, मजर की कोठी निवासी एक परिवार का क्षेत्र के कुछ दबंगों ने जीना मुहाल कर दिया है। परिवार का आरोप है कि दबंग जबरन उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। चौथवसूली के नाम पर 60 हजार रुपये ले चुके हैं।

पाड़ित जाकिर अली पुत्र शमशाद ने मंगलवार को इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी से शिकायत की। पीड़ित ने शिकायत पत्र देकर कहा कि क्षेत्र के मरघट रोड निवासी तीन दबंग उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को आए दिन डराते-धमकाते हैं। इन तीनों पर संगीन वारदातों को अंजाम देेने के आरोप में मुकदमा चल रहा है। देहली गेट पुलिस से शिकायत की तो उलटा पुलिस ने मेरे पिता को ही चौकी में बैठा लिया। एसएसपी ने शिकायतकर्ता को मामले की जांच करा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें