क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना गभाना इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों से पुलिस को तमंचे, कारतूस और बिना कागज की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस लाइन के मीटिंग कक्ष में शुक्रवार को एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि 13 अप्रैल को तड़के थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव अपने हमराह के साथ गश्त कर रहे थे।
हाईवे रोड से टमकौली रोड की ओर गए तो रोड पर कटे हुए पेड़ व गेहूं के पूले आदि रख रास्ता रुका हुआ पाया। जैसे ही पुलिस जीप से उतरी तो सड़क के पास से पांच बदमाश खेतों की तरफ भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया गया, तो बदमाशों ने पुलिस वालों पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग के बाद चार बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों पर दर्जनों संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
यह हैं पकडे़ गए बदमाश
1-नवाब पुत्र चीनी, महफूज नगर, गोंडा रोड लेंटर वाली मस्जिद के पास थाना देहली गेट
2- रशीद पुत्र नन्नू, महफूज नगर, गोंडा रोड लेंटर वाली मसजिद के पास थाना देहली गेट
3- इसराईल उर्फ अमन पुत्र स्वर्गीय बाबू खां निवासी मंजूरगढ़ी थाना क्वार्सी
4-पप्पू पुत्र फगुनी निवासी 12 नंबर नरौना थाना अतरौली
यह हैं फरार
- शमशुद्दीन पुत्र सफी मोहम्मद निवासी नीवरी हसन मस्जिद के पास चौकी जलालपुर थाना देहली गेट
यह हुआ है बरामद
दो तमंचे 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाइकिल अपाचे, 8 हजार रुपये
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थाना प्रभारी गभाना राजीव कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, आदेश कुमार, नरेश कुमार, सिपाही जितेंद्र सिंह, रक्षपाल सिंह,बाबर खां।