फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामू भांजा में बाइक सवारों ने पिस्टल लगाकर मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के मामू भांजा में बुधवार रात घर के पास फोन पर बात कर रहे एक से बाइक सवार लुटेरों ने पिस्टल लगाकर मोबाइल छीन लिया। पास ही खड़े कुछ अन्य युवकों ने घटना को देखा तो लुटेरों को पकड़ना की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाना गांधी पार्क में तहरीर दी है।
विज्ञापन


फरजंद अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी मोहल्ला रंगरेजान मामू भांजा थाना गांधी पार्क अपने घर के पास रात 11 बजे करीब फोन पर बात कर रहे थे। तभी वहां दो बाइक सवार युवक आ धमके और पिस्टल लगाकर मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर थोड़ी दूर बैठे युवकों ने बाइक सवार लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें