फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाला पत्नी को छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक के दौरान ही कुछ समय पहले प्रेम विवाह करने वाला एक व्यक्ति घरेलू विवाद होने पर अपनी पत्नी को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। पति की इस हरकत से बौखलाई पत्नी ने इस संबंध में एसएसपी को पत्र लिखकर शिकायत की है।

पत्र में कहा है कि उसकी शादी 2016 में अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई थी। महिला बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली है। शादी के कुछ समय बाद तो सब कुछ सही रहा। लेकिन बाद में पति और उसके ससुराल वाले महिला से दहेज की मांग करते हुए परेशान करने लगे। इसी क्रम में जब वह अपने पति के साथ दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन आई थी। यहां पर ट्रेन का इंतजार करते हुए महिला को नींद आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसका पति छोड़कर चला गया। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। ससुराल में भी उसे घर में नहीं घुसने दिया जा रहा है। पीड़ित महिला की भाजपा की ओबीसी मोर्चा की ब्रज क्षेत्र मंत्री मंजू राजपूत और कार्यकर्ता साधना सिंह ने महिला को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें