फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कमेटी की जांच पर संदेह, दूसरी कमेटी बनाने पर छात्र अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एसएस नार्थ हॉल के डाइनिंग हॉल में मुर्गा तले तेल में पूड़ियां तलने के मामले की जांच कर रही जांच कमेटी पर छात्र नेता को संदेह है। अब दूसरी स्वतंत्र जांच कमेटी 24 घंटे में बनाने की मांग की है। इस संबंध में एमटेक अंतिम वर्ष के छात्र सोनवीर सिंह ने कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को पत्र भेजकर की है।

छात्र नेता सोनवीर ने कहा कि हॉल से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी दोषी हैं। इसलिए जांच रिपोर्ट सही नहीं आएगी। ऐसे में 24 घंटे में दूसरी स्वतंत्र जांच कमेटी गठित हो और अगले 24 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपी जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 नवंबर को एसएस नार्थ हॉल में रह रहे छात्र गनेशी लाल को सुबह 5:30 बजे सूचना मिली कि जिस तेल में छात्रों के लिए सुबह के नाश्ते के लिए पूड़ियां तली जा रही हैं, वह तेल देखने मे खराब लग रहा है। इसके बाद गनेशी लाल, विनय गोविल समेत कई छात्रों के साथ डाइनिंग हॉल पहुंच गए।
विज्ञापन


हॉल में देखा कि तेल का रंग बदला हुआ है और खराब नजर आ रहा है। छात्रों ने कहना है कि जिस तेल में मुर्गा तला गया था, उसी तेल में पूड़ियां तली गई थीं। इसके बाद हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. ए बुखारी ने इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें