फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयूकर्मी की पत्नी से नुमाइश मैदान में पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान के मंगल बाजार से पति संग खरीदारी करने गई एएमयू कर्मी की पत्नी से मंगलवार देर शाम बाइक सवार पर्स झपट ले गए। वारदात उस समय हुई, जब दंपति वहां से लौट रहे थे और एएमयू कर्मी स्टैंड से बाइक निकाल रहे थे। इस संबंध में थाने में तहरीर दे दी गई है।

भमोला सिविल लाइंस निवासी मो.इलियास एएमयू के पीआरओ कार्यालय में कार्यरत हैं। मंगलवार शाम वह अपनी पत्नी परवीन संग बाइक पर मंगल बाजार गए। वहां से लौटते समय उन्होंने पत्नी को नुमाइश के गेट पर खड़ा कर दिया और खुद स्टैंड से बाइक निकालने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर परवीन के हाथ में लगा पर्स लूट ले गए। महिला शोर मचाती रह गई। जब पति लौटकर आए तो पूरा वाकया बताया। पर्स में दो हजार रुपये, मोबाइल व घर की चाभियां रखी थीं। इस सूचना पर बन्नादेवी पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें