फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बच्चों की मां ने विषाक्त खाकर आत्महत्या की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के देहली गेट इलाके के फफाला मोहल्ला की एक महिला ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। महिला को गंभीर हालत में उसका 14 वर्षीय बेटा मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डाक्टरों ने महिला को उल्लटी कराकर विषाक्त पेट से बाहर निकला। तकरीबन एक घंटे बाद महिला को होश आया।

महिला का आरोप है कि उसके शौहर ने एक साल पहले दूसरा निकाह कर लिया है। छह बच्चों की जिम्मेदारी कंधों पर होने के बाद भी घर चलाने के लिए खर्च के पैसे नहीं देता। इसी बात से तंग आकर उसे आत्महत्या को कदम उठाया। इधर, सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। महिला के ससुराल वाले घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार फफाला मोहल्ला की महिला दोपहर के समय घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। महिला को उल्लटियां होने लगीं तो उसके पड़ोसी ने महिला के 14 वर्षीय बेटे को जानकारी दी। बालक मोहल्ले के ही एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। वह तत्काल दौड़कर घर पहुंचा।

वह अचेत हालत में मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उपचार के एक घंटे बाद महिला को होश आया। महिला के अनुसार उसके तीन बेटी और तीन बेटे हैं। एक बेटी और एक बेटा शादी के लायक है। जबकि शौहर ने एक साल पहले एक महिला के साथ निकाह रचा लिया है।

शौहर का दूसरा निकाह कराने में पति की बहनों और उसके मां-पिता का हाथ है। अब सभी लोग मिलकर घर से निकालने पर आमादा हैं। शौहर घर चलाने के लिए खर्च के पैसे भी नहीं देता। इधर, शौहर उस महिला का पता भी नहीं बताता, जिसके साथ उसने दूसरा निकाह किया है। इस बात से तंग आकर उसने विषाक्त खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर देहली गेट इंद्रेश कुमार के अनुसार महिला ने मौखिक तौर पर आरोप लगाए हैं। लिखित तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें