फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय पालने पर चौकीदार को धमकी, झोपड़ी में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना बन्नादेवी क्षेत्र की एक कालोनी में चौकीदार के गाय पालने को लेकर कुछ लोगों ने एतराज जताया। रात में गाय की झोपड़ी में आग लगा दी। आरोप है कि उन लोगों ने चौकीदार को धमकी भी दी। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

राम अवतार शर्मा बन्नादेवी क्षेत्र की ग्रीन पार्क कालोनी में चौकीदार हैं। उन्होंने कालोनी में ही तीन चार गाय पाल रखी हैं। ठंड में उनके बचाव के लिए वहां एक छोटी सी झोपड़ी भी बना रखी है।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। आरोप है कि राम अवतार को धमकी भी दी। बुधवार रात राम अवतार किसी काम से बाहर गए थे। मौका पाकर किसी ने गाय की झोपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन


इससे गाय जख्मी हो गई। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। हंगामे के बीच मामला थाने तक पहुंचा। पीड़ित ने थाना बन्नादेवी में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें