फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले वैशाली एक्सप्रेस से भागा हत्या का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ढाई वर्ष पहले इटावा से सहारनपुर कोर्ट में पेशी को जाने के दौरान वैशाली एक्सप्रेस में पुलिस अभिरक्षा से भागे हत्या के दोषी को जीआरपी अलीगढ़ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। जीआरपी ने उसके खिलाफ कोर्ट में बी वारंट दाखिल किया है।

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि मोहन पुत्र जगपाल गुर्जर निवासी खैरसाल, गंगोह, सहारनपुर ने अपने ही गांव में एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसके लिए उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
विज्ञापन


सजा के बाद मोहन को इटावा जेल में रखा गया था। यहां से छह अगस्त 2016 को एक केस में तारीख पर सिविल पुलिस उसे वैशाली एक्सप्रेस से सहारनपुर ले जा रही थी। रास्ते में वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया था।
विज्ञापन


अब वह देहरादून में रह रहा था। पिछले दिनों वहां भी उसने गैर कानूनी काम करना जारी रखा। देहरादून पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में कोर्ट में पेशी के दौरान उसने अपने आपराधिक इतिहास का खुलासा कर ट्रेन से भागने की बात कुबूल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें