लोगों को समझना होगा कि बेटे-बेटी में कोई अंतर नहीं: सांसद
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतिम दिन कार्यक्रम का समापन टीआर कन्या इंटर कॉलेज में सांसद सतीश गौतम की अध्यक्षता में एक समारोह के रूप में हुआ।
डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद व शहर विधायक संजीव राजा इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर की। सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सांसद सतीश गौतम ने इस मौके पर कहा कि बालक व बालिकाओं में कोई अंतर नहीं है। अलीगढ़ के लोगों को इस बात को समझना होगा। हमारे यहां एक हजार पुरुषों के अनुपात में 882 महिलाएं हैं। इसके अलावा छह वर्ष के बालकों में यह आंकड़ा केवल 877 है। शहर विधायक संजीव राजा ने कहा जिस दिन हमारी कथनी और करनी में अंतर खत्म हो जाएगा।
उस दिन बेटियां डरेंगी नहीं, बल्कि देश को भी अपने साथ आगे बढ़ाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि हम अपनी महिला व बालिका प्रतिभाओं के ऊपर गर्व का अनुभव तो करते हैं, लेकिन हमारे देश में उनको उस स्तर तक पहुंचने के के लिए काफ ी संघर्ष व सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हमारे देश में महिलाओं द्वारा कि ए गए काम को देश कि आर्थिक प्रगति के सूचकांक में भी नहीं गिना जाता।
कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं द्वारा कराई गई चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं के अलावा नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेलकूद में जिले का नाम रोशन कर रही बालिकाओं को सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह के आयोजन में सहयोग करने वाली 10 प्रमुख सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। कॉलेज की प्रधानचार्या डॉ. इंदू सिंह के अलावा जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, यशपाल सिंह, ऊदल सिंह यादव, यामीन खान, कुसुम गुप्ता, सुशील सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उड़ान सोसायटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया।
यह संस्थाएं की गईं सम्मानित
उड़ान सोसाइटी, राष्ट्रीय सेवा संस्थान, अशोक श्यामा चेरीटेबल ट्रस्ट, प्रनायक, जागरूक महिला ग्रामोद्योग संस्था, ओम शांति कला केंद्र चेतन आश्रम, नारायण युवा ट्रस्ट, गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी, अविरल धारा, इमेनुअल हॉस्पिटल अससोसी।
विज्ञान प्रतियोगिता के यह रहे विजेता।
रजनी कुमारी, अनुराधा कश्यप, शगुन गोस्वामी, ज्योति सिंह।
भाषण प्रतियोगिता के विजयी
चंचल शर्मा, तूबा खान, भावना कुमारी।
ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी
कुसुम वर्मा अतरौली, सुशील कुमार अकराबाद, असरार अहमद खान इगलास, संजीव सिंह चंडौस।
यह रहे चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता।
रचना, कामना गौतम, शीतल वार्ष्णेय, अंकिता सिंह, खुशी कुमारी, शिवानी दक्ष, चंचल, अंजली, प्रिया, शालिनी जादौन, रिचा चौहान, लावन्या, पार्वती चौधरी, मोना राघव, योगेश कुमारी, फरदीन, शाबिया खान, गुल्फ्शान, प्रिया शर्मा, वर्षा सागर, नेहा सारस्वत, रजनी चौहान, गुंजन शर्मा, रीना, नंदिनी बघेल, मोनिका वर्मा, पूनम चौधरी।
सम्मानित जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारी
मुश्ताक अली, हितेश कुमारी, गौरव चंदेल, शैलेश वशिष्ठ, सीमा कुमारी, अनुराग सिंह, दीपक झा, शरद कुमार, महेंद्र सिंह नागर, सुमित्रा।