फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी गेट के खाई डोरा में बाइक टकराने पर दो पक्ष आए आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना सासनी गेट इलाके के खाई डोरा में रविवार को बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख उपद्रवी भाग हुए। क्षेत्र के लोगों के अनुसार पथराव में क्षेत्र के एक अनस नाम के व्यक्ति को हाथ में चोट लगी है।


इधर, लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आपस में झगड़ा कर रहे लोग तो भगा दिया और वहां मौजूद भीड़ पर लाठियां फटकार दीं।

घटनाक्रम सुबह करीब 11 बजे का है। खाई डोरा क्षेत्र का एक व्यक्ति अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। घर से निकलते ही उसकी बाइक मोहल्ले के एक युवक से टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टककर लगने से गुस्साए युवक ने अपने चार साथियों को बुला लिया। इधर, बाइक सवार की ओर से भी लोग आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी।

मारपीट केे बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख उपद्रवी भाग खड़े हुए। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार मामले में किसी भी ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन वहां थाना पुलिस के सिपाहियों की गश्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें