न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन बिल्ंिडग एंड फिटनेस के बैनर तले मिस्टर यूपी बॉडी बिल्ंिडग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में गुरुवार को प्रतिभागियों से एंट्री के नाम पर पैसे लेने का वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो में इस्तिखार कुरैशी (खैर) ने आरोप लगाया कि एंट्री के नाम पर उनसे पैसे लिए गए हैं, जबकि खेल आयोजन के नाम पर जिला प्रशासन धनराशि आवंटित करता है।