फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार के हत्यारोपी को धरपकड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट इलाके में मथुरा रोड पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के निर्माणाधीन भवन पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की बदमाशों द्वारा लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक हत्या के आरोपी के गिरेबान तक नहीं पहुंच सकी है।

हत्या के बाद से मुकदमे में नामजद सोनू फरार है। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर आरोपी का सुराग तलाश रही है। साथ ही चौकीदार धर्मेश कुमार की हत्या के पीछे की वजह को स्पष्ट तौर पर जानने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट इंस्पेक्टर अरुणा राय के अनुसार सोनू और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी। हालांकि वह हाथ नहीं लगे हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि थाना लोधा क्षेत्र के गांव जोफरी केशोपुर का रहने वाला धर्मेश कुमार(42) पुत्र सुरेश चंद्र तोमर उर्फ हरी सिंह मथुरा रोड पर गंगा धाम कालोनी के पास बन रहे भवन में सिक्योरिटी गार्ड था। सोमवार रात को वह परिसर के अंदर बने स्कूल के कमरे में सो रहा था।

इसी दौरान तीन बदमाश लाठी डंडे हाथ में लेकर आए और धर्मेश की सिर कुचल हत्या कर दी। मंगलवार सुबह मजदूरों ने धर्मेश का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो उसमें एक सोनू नाम के युवक को परिजनों ने पहचान लिया। इसी के आधार मृतक के पिता ने सोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। दो अज्ञातों को भी मुकदमे में शामिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें