फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के दरवेसाबाद निवासी दुलीचंद सोनकर (70) अपने घर के पास शाम को अलाव ताप रहे थे, तभी एक कोल्ड स्टोर से निकली स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर वृद्ध को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार बाद वृद्ध को

जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों ने कोहराम मच गया। वृद्ध के बेटे शीतला प्रसाद सोनकर ने बताया कि पिता रोड से दूर घर के पास ही अलाव ताप रहे थे, तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी जिससे पिताजी घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से वृद्ध की मौत
-परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें