फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय न पिलाने पर दबंग ने अधेड़ पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

चाय की दुकान पर बैठे एक अधेड़ को मोहल्ले के ही एक दबंग को मुफ्त में चाय न पिलाना भारी पड़ गया। दबंग ने अधेड़ पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आतिश बाजान निवासी खुर्शीद पुत्र फेमीद खां क्षेत्र में स्थित शीशे वाली मस्जिद के पास चाय की दुकान पर बैठा था। तभी वहां मुवीन पुत्र मकसूद आ गया। आरोप है कि मुवीन ने धौंस जमाते हुए खुर्शीद से चाय पिलाने के लिए बोला। खुर्शीद ने चाय पिलाने के इंकार कर दिया। यह बात मुवीन को नागवार गुजरी और उसने धारधार चाकू से खुर्शीद की कमर पर पांच से छह वार किए। हमले में खुर्शीद बुरी तरह घायल हो गया। इस बीच कुछ राहगीर हमलावर मुवीन को पकड़ने आए तो वह उन्हें चाकू दिखाकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल खुर्शीद को मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल की तहरीर के आधार पर मुवीन के खिलाफ जानलेवा हमले में मुकदमा लिखे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें