डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अग्रवाल युवा संगठन के तत्वावधान में आज महाराजा अग्रसेन की जयंती के चलते शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। इसके अलावा कार्यक्रम आयोजन के दौरान अग्रसेन चौक की ओर जाने वाले सभी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। पुलिस ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।
एसपी ट्रेफिक अजीज उल हक के अनुसार दोपहर एक बजे से अग्रसेन जयंती शोभायात्रा प्रारम्भ होगी। शोभायात्रा अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर जीटी रोड, मालगोदाम, रेलवे रोड, मीरूमल चौक, कंपनी बाग, शीशिया पाड़ा, मदारगेट चौराहा, आर्य समाज रोड होते हुए अचलताल रामलीला मैदान के सामने पहुंचेगी। इस दौरान रोडवेज, प्राइवेट बस समेत सभी भारी वाहन सुबह दस बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। इसके साथ ही रसलगंज चौराहे से मालगोदाम तिराहे तक शोभायात्रा, हवन के प्रारंम होने से सामप्ति तक नो ट्रेफिक जोन रहेगा।
बाहरी डायवर्जन
-एटा-कानपुर से आने वाले वाहन बोनेर तिराहे से नये बाईपास पर
- आगरा-मथुरा से आए भारी वाहन नये बाईपास पुल के नीचे से।
- बुलंदशहर से आने वाले बाईपास सारसोल चौराहे से।
- क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले भारी वाहनों को एफएम टॉवर तिराहे एटा चुंगी चौराहा की ओर।
आंतरिक डायवर्जन
शोभायात्रा प्रारंभ होते ही कंपनीबाग से कोई भी चारपहिया वाहन मालगोदाम, कवरकुत्ता तिराहे की तरफ नहीं जायेगा। साथ ही बर्छी बहादुर कठपुला की ओर से चारपहिया वाहन रसलगंज चौराहे की ओर, मसूदाबाद से रसलगंज की तरफ छोटे वाहनों को कठपुला से डायवर्ट किया जायेगा। शोभायात्रा के प्रथम भाग के मालगोदाम तिराहे से मीरूमल चौराहे की तरफ मुड़ने पर किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन मालगोदाम तिराहे की तरफ नहीं जाएगा। मीरूमल चौराहे पर शोभायात्रा का प्रथम भाग पहुॅचने से 10 मिनट पूर्व किसी भी प्रकार का चारपहिया वाहन पत्थरबजार, सरायहकीम, कनवरीगंज रेलवे रोड, मामूभांजा तिराहे की तरफ से मीरूमल चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। शोभायात्रा का प्रथम भाग आगरा रोड की तरफ पहुंचने पर किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन हाथरस अडडे से मदारगेट, कंपनीबाग बस अडडे की तरफ नहीं जाएंगे।