पश्चिमी यूपी की मीट फैक्ट्रियों में जा रहे पशुओं का जखीरा पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना मडराक इलाके के मथुरा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सात गाड़ियों में भरे कुल 106 पशुओं को पकड़ लिया। साथ ही 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही एलाना और अल तबारत मीट फैक्ट्रियों के छह सप्लाइयरों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों में मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर और मेरठ के निवासी है। इससे पता चलता है कि यह लोग ब्रज क्षेत्र से पशुओं की खरीद फरोख्त करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मीट फैक्ट्रियों में सप्लाई करते थे।
शनिवार को एसपी ग्रामीण के निर्देश पर मथुरा रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को पशुओं को कट्टी के लिए लाया जा रहा वाहनों का कारवां आया। सात वाहनों को रुकवाया, तो पाया कि इनमें 106 पशु ठुसे हुए थे। पुलिस ने सभी पशु जब्त कर लिए। साथ ही इन ट्रकों के साथ चल रहे 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों मेें वकील पुत्र मुस्तफा, जुबेर पुत्र काले निवासी महाजन मथुरा, नाजिम पुत्र भोवाल निवासी करहरी, सुरीर, मथुरा, जैनुद्दीन पुत्र रहीमुद्दीन निवासी ऊदला बन्ना देवी, अलीगढ़, मुर्सलीन पुत्र निसार, निवासी तुर्कमान गेट कोतवाली अलीगढ़, ललाराम पुत्र वैसवली निवासी राया, मथुरा, दिलशाद निवासी हारून, देहली गेट, मथुरा, नूर मोहम्मद पुत्र बाबू निवासी सादाबाद, हाथरस, आसिफ पुत्र बाबू, निवासी खुर्जा बुलंदशहर, दानिश पुत्र जमाल निवासी गढ़मुक्तेश्वर, मेरठ, नजर पुत्र साबू खरिकुआ, कोतवाली मथुरा, शाहिद पुत्र इस्लाम निवासी, महाजन, मथुरा, रेहाब पुत्र सलामुद्दीन, खुर्जा, बुलंदशहर, फैजल पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी खुर्जा, बुलंदशहर, दानिश पुत्र चुन्नू, कोतवाली नगर बुलंदशहर, शांति पुत्र जानू कोतवाली बुलंदशहर शामिल हैं।
यह हैं मीट फैक्ट्री के सप्लायर
- कासिम, हाजी शहिद, सनैया , आरिफ, साजिद, (सप्लायर एलाना) और इदरीश (सप्लायर अल तबारत) को गिरफ्तार करते हुए इनके खिलाफ धारा 120 बी और 429 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।