क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बुधवार को किशनपुर स्थित एक मोबाइल की दुकान से कीमती मोबाइल चुराने वाला चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोर की तलाश की जा रही है।
बुधवार को किशनपुर स्थित पाठक कलर लैब से एक शातिर चोर ने लैब स्वामी का कीमती मोबाइल पार कर दिया। मोबाइल सैमसंग का था जिसकी कीमत करीब 68 हजार है।
चोर इस दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा था। लैब स्वामी विकास पाठक से बातचीत करते में ही शातिर मोबाइल लेकर निकल गया। उसके जाते ही घटना की भनक लगी। सीसीटीवी में देखा तो ये घटना कैमरे में कैद है। पुलिस ने भी इसे देखा। शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।