फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष डॉक्टर, महिलाओं को आती है लज्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा में एक पुरुष डॉक्टर प्रसव कक्ष में हंसी मजाक करते हैं और गर्भवती महिलाओं को उनकी ही मौजूदगी में प्रसव के लिए मजबूर होना पड़ता है।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब नगर पंचायत छर्रा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के गंगीरी मंडल के अध्यक्ष प्यारे लाल बघेल ने छर्रा से विधायक रवेंद्र पाल सिंह को पत्र लिखकर अवगत कराया। विधायक ने सीएमओ से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


छर्रा विधानसभा से विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल को लिखे पत्र में कहा कि छर्रा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरीश चंद्र गुप्ता ने मुझे अवगत कराया है कि छर्रा में तैनात एक डॉक्टर कमल सिंह प्रसूतिका गृह में बैठ जाते हैं। जिससे प्रसूति के समय आने वाली महिलाओं को लज्जा का सामना करना पड़ता है।

इस केंद्र पर एक महिला चिकित्सक डॉक्टर रमैया पिल्लई तैनात हैं, लेकिन वह साठगांठ के चलते आज तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आती हैं। इस मामले का सीएमओ स्वयं संज्ञान लेकर जांच कराएं।

साथ ही किसी आरोपी डॉक्टर को हटाकर वहां किसी योग्य डॉक्टर को तैनात करें। कार्यवाही से सात दिन के अंदर अवगत कराएं। इस प्रकरण से पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


इस प्रकरण के सामने आते ही मैंने आरोपी चिकित्सक डॉ. कमल सिंह को तत्काल छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अतरौली के सीएचसी पर स्थानांतरित कर दिया गया है। वह वहां पर बतौर बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में भेजे गए हैं। मामला बेहद गंभीर है। डॉ. कमल सिंह ने अभी चार्ज छोड़ा नहीं है, लेकिन मैं भी देख रहा हूं कि कब तक चार्ज नहीं छोड़ रहे हैं।
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें