फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साहस से दबोचा गया छेड़छाड़ का आरोपी युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विश्व महिला दिवस पर प्रयागराज एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री ने साहस की ऐसी मिसाल कायम की, जिस पर सभी महिलाएं गर्व कर सकती हैं। उसने न केवल सहयात्री द्वारा की गई छेड़छाड़ का पुरजोर विरोध किया, बल्कि पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया।

हुआ यूं कि इलाहाबाद के सिविल लाइन इलाके में रहने वाली महिला शुक्रवार को प्रयागराज एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-1 में अपने परिचितों के साथ सवार होकर इलाहाबाद जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ के नजदीक एक युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। इससे घबराने के बजाय महिला ने पहले उसका पुरजोर विरोध किया और बाद में कोच कंडक्टर से शिकायत कर दी।

कोच कंडक्टर की सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पर रुकते ही आरोपी युवक बाजार सरदार खां चौड़ा रोड भदोही निवासी विमलेश कुमार विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया। एसएसआई जीआरपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें