फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध क्लीनिक सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। थाना देहली गेट के रोरावर इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से चल रहे एक क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्लीनिक संचालक को अपने सभी दस्तावेज सहित सीएमओ कार्यालय पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल को सूचना मिली कि देहली गेट के रोरावर इलाके में जीवन ज्योति मुस्कान क्लीनिक चल रहा है। इस पर किसी भी प्रकार का वैध प्रमाण पत्र नहीं है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. दुर्गेश, बीएन झा सहित अन्य स्टाफ की टीम गठित की गई। टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंच कर छापा मारा तो पाया कि यहां पर एलोपैथिक दवाओं से उपचार हो रहा है।
विज्ञापन


जब टीम ने क्लीनिक संचालक से जरूरी कागज मांगे तो वह दिखा नहीं सका। जिसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया और संचालक को कागज सहित सीएमओ कार्यालय पर हाजिर होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें