क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मथुरा के थाना फरह के जाजम पट्टी इलाके में 10 फरवरी को हुए सड़क हादसे में घायल हुए मो. नासीर (32) पुज्ञ अब्दुल गफ्फार निवासी रोरावर, देहली गेट की बुधवार रात को मौत हो गई।
हादसे के बाद से ही उसका जेएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह फेरी लगाकर प्लास्टिक की कुर्सियां बेचने का काम करता था।
10 फरवरी को बाइक पर लादकर मथुरा में कुर्सियां बेचने के गए थे। वहां किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने हादसे की जानकारी दी थी।
इसके बाद उन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। इधर, नासीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी फातिमा का रो-रोकर बुरा हाल है।