फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की तहरीर पर होर्डिग ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नुमाइश में रालोद के कैंप में मंगलवार की रात को नामजदों ने तोड़फोड़ कर दी। इस मामले को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को रालोद नेताओं ने महानगर अध्यक्ष अनीस चौहान एडवोकेट के नेतृत्व में नुमाइश कोतवाली का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इधर, बसपा कार्यकर्ता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ बन्ना देवी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।


बुधवार को रालोद के मंडल अध्यक्ष डॉ. इरफान, महानगर अध्यक्ष अनीस चौहान, रालोद नेता जियाउर्रहमान के साथ दर्जनों कार्यकर्ता नुमाइश कोतवाली में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रालोद नेताओं ने होर्डिंग तोड़ने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही बसपा और रालोद के कैंप में तोड़फोड़ कराने का प्रशासन पर आरोप भी लगाया। महानगर अध्यक्ष अनीस चौहान, मंडल अध्यक्ष डॉ. इरफान और पूर्व मेयर प्रत्याशी प्रतीक चौधरी ने कहा कि रालोद और बसपा के कैंप में तोड़फोड़ शर्मनाक है। भाजपा के इशारे पर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 24 घंटे में दोषी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद नेता जियाउर्रहमान ने कहा कि बसपा और रालोद के कैंप में तोड़फोड़ भाजपा की हताशा का नतीजा है। इस दौरान रिजवान चौहान, फूल सिंह धनगर, संजीव चौधरी, शैलेश रावत, बसपा नेता अंबरीश कुमार, सलीम खान, अनेक सिंह, अरबाज खान, सलीम खान आदि मौजूद थे। इधर, बसपा कार्यकर्ता बाबरी मंडी थाना कोतवाली निवासी बादशाह चौधरी की तहरीर पर बन्ना देवी थाने में मयंक वार्ष्णेय व अविनाश शर्मा के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करना, तोड़फोड़ करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें