न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सहारनपुर डिपो की मथुरा जा रही बस में मदारगेट चौकी के पास अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण यात्रियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन चालक-परिचालक ने किसी तरह आग बुझाई।
सोमवार की रात को सहारनपुर डिपो की एक बस मथुरा के लिए चली। बस अभी मदारगेट चौराहे के पास पहुंची ही थी कि तभी इंजन में खराबी आने के कारण अचानक आग लग गई।
आग लगने के कारण बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने बस को रोका तो यात्री उतरकर इधर-उधर भागने लगे। बस से धुंआ उठता देख राहगीर भी जहां के जहां रुक गए। चालक-परिचालक ने किसी तरह आग पर काबू पाया।