फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवां में हर्ष फायरिंग से तीन जख्मी, एक गंभीर

Tue, 01 May 2018 02:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
ग्राम सिकंदरपुर कोटा में रविवार की रात बारात चढ़त के समय तमंचे से की जा रही हर्ष फायरिंग से तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ स्थित जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए हैं। उसके पिता की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना के बाद समारोह में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। बाद   में सादे तरीके से रस्में पूरी कर दुल्हन को तड़के पांच बजे विदा कर दिया गया। 
विज्ञापन


रविवार को कमल किशोर पुत्र प्रेमपाल निवासी सिकंदरपुर कोटा की बेटी की बारात ग्राम रिसालू थाना छतारी जिला बुलंदशहर से आई थी। स्वागत और भोजन के साथ ही बारात की चढ़त शुरू हुई तो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बांह में गोली लगने से दीपक (28) पुत्र साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके अलावा लल्ला व जीतू को भी छर्रे लगे। इससेे बारात में अफरातफरी मच गई।

समारोह में मौजूद सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। दीपक को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। घटना के बाद विवाह की रस्में किसी तरह पूरी कर तड़के पांच बजे ही दुल्हन की विदाई कर दी गई। दीपक के पिता साहब सिंह ने थाने में तहरीर दी है। जवां थानाध्यक्ष उदित जादौन ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें