फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख के पुराने नोट खपाने वाले रैकेट के मुखिया की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पुरानी प्रतिबंधित करेंसी के 50 लाख रुपये के नोट बरामद होने के मामले में पुलिस ने रैकेट के मुखिया की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है। प्रकरण में जांच कर रहे एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार इस रैकेट के मुखिया तक पहुंचने के लिए पूरा प्रयास जारी है।

शहर में कितने लोग इस रैकेट से जुड़े हैं..? उनकी पड़ताल जारी है। हर हाल में रैकेट के मुखिया को पकड़ा जाएगा। अलीगढ़, हाथरस, आगरा, एनसीआर और पड़ोसी जिलों में इस रैकेट के संपर्क सूत्राें पर भी नजर है। मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही पूरा रैकेट सामने होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 5/7 स्पेसीफाइड बैंक नोटिस सी सेशन आफ लाइविलेटिस एक्ट 2017 के तहत पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस कानून के अनुसार कोई व्यक्ति शोध, जानकारी या स्मृति संग्रह के लिहाज से एक हजार या पांच सौ रुपये के 25-25 पुराने नोट रख सकता है।

मसलन एक हजार के 25 पुराने नोट और 500 रुपये के 25 पुराने नोट। इस तरह से 37 हजार पांच सौ रुपये मूल्य के ही पुराने नोट रखे जा सकते हैं। ये रकम नोटों की संख्या के आधार पर कम ज्यादा भी हो सकती है।

हाल ही में कानपुर शहर में 96 करोड़ रुपये के पुराने नोट एक बिल्डर के पास से बरामद हुए हैं। जिस पर पांच गुना जुर्माना लगाया जाना तय हैै।

आयकर विभाग के एक उच्च पदस्थ स्थानीय अधिकारी ने बताया कि 50 लाख रुपये की पुरानी करेंसी में एक हजार के 25 और 500 के 25 नोट अलग कर दिए जाएंगे।

इसके बाद बची हुई 49 लाख 75 हजार रुपये की धनराशि पर पांच गुना का जुर्माना लगेगा। ये जुर्माना लगभग दो करोड़ 48 लाख 75 हजार रुपये का होगा। इसकी वसूली सख्ती के साथ होगी।
विज्ञापन


विभाग ने इस प्रकरण में अमर उजाला में प्रकाशित पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है। स्थानीय आयकर कार्यालय से आला अधिकारियों को इसकी सूचना सोमवार तक प्रेषित होगी। इसके बाद विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें