फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट कब्जाने पहुंचे पांच पर मुकदमा, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के मैलरोज बाईपास स्थित मलिक चौक में प्लाट पर कब्जे के विवाद के दौरान पुलिस द्वारा दबोचे गए अपराधी प्रवीण चौधरी व उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ बन्नादेवी पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से ही कार्रवाई की है। प्लाट की बाउंड्रीवाल करा रहीं वंदना पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।


इधर, आरोपियों के पास मिले असलहों में से सिर्र्फ दो ही लाइसेंसी असलहे हैं और एक बिना नंबर की अवैध रायफल मिली है। वहीं, बरामद सात चौपहिया वाहनों के भी कागजात आरोपी पुलिस के सामने पेश नहीं कर सके हैं। पुुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



सीओ द्वितीय संजीव दीक्षित के अनुसार अपराधियों के पास से दो लाइसेंसी असलहों के अलावा एक बिना नंबर की रायफल बरामद हुई है। जो लाइसेंसी बंदूकें मिली हैं, इसमें से एक डबल बैरल गन अपराधी प्रवीण की मां किरन देवी के नाम से है। दूसरी सिंगल गन शैलेंद्र सिंह निवासी दयालपुर, मुरसान, हाथरस के नाम पंजीकृत है। वहीं एक बिना नंबर की रायफल भी मिली है।


गैंग के पास से सात चौपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं, जिनमें से दो सफेद, एक हरे और एक काले रंग की दिल्ली नंबर की स्कार्पियो कार हैं। वहीं, एक हरियाणा नंबर की एक ब्रिजा दूसरी सफेद रंग की एक्सयूवी व राजस्थान नंबर की एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।

इनमें से किसी भी वाहन के रजिस्ट्रेशन संबंधी कागज अपराधियों की ओर से पेश नहीं किए गए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताया गया है कि रविवार शाम हुई इनकी गिरफ्तारी के बाद से लेकर अब तक तमाम लोग आरोपियों की पैरवी को आ चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने स्वयं ही संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्लाट की बाउंड्री करवा रहे दूसरे पक्ष की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

यह आरोपी हैं मुकदमे में नामजद
टप्पल के गांव बाजौता की चर्चित रंजिश में कचहरी में हुई होशियार सिंह हत्या का आरोपी गैंग सरगना प्रवीण चौधरी पुत्र बृजभान सिंह इस मामले में मुख्य अपराधी है। इसके साथ राजकुमार पुत्र सुखपाल उर्फ सूखा निवासी शेरपुर, टप्पल, प्रवेश पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी भानेरा, खैर, कुशल पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर, खैर और निखिल चौधरी पुत्र रनवीर सिंह निवासी भारेरी, खैर नामजद हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर अरुणा राय, एसएसआई प्रदीप कुमार, एसआई चरन सिंह, एसआई दीपक कुमार, एसआई अंकित कुमार, सज्जन सिंह, दीपेंद्र कुमार, हरिओम, शैलेंद्र कुमार शामिल रहे। सीओ के अनुसार इस मामले में लाइसेंस धारकों पर भी कार्रवाई होगी और यह जांच कराई जा रही है कि वाहन कहीं चोरी के तो नहीं हैं। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें