फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के साथ एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर पुलिस ने सोमवार की दोपहर नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुदस्सिर अराफात निवासी गुरसाई गांव, मेंढर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मेंढर थाने में एफआईआर 33/2019 दर्ज करते हुए धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एसएसपी पुंछ रमेश अंगराल के निर्देश पर एसडीपीओ मेंढर की अगुवाई में पुलिस ने मेंढर-सूरनकोट मार्ग पर अढ़ी गांव के पास एक नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, तो वह वहां से भागने लगा। उसका पीछा करते हुए पुलिस ने उसे कुछ दूरी से धर दबोचा और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से नशीले पदार्थ और अन्य कुछ सामान बरामद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें