फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इंस्पेक्टर सहित सात सब इंस्पेक्टर इधर से उधर किए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने रविवार को एक इंस्पेक्टर सहित सात सब इंस्पेक्टरों को जनपद में ही इधर से उधर किया। पीआरओ सेल की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार थाना लोधा के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध सुरेंद्र कुमार को क्राइम ब्रांच में तैनाती दी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एसआई उदित नयन को शिकायत प्रकोष्ठ से हटाकर एसएसपी पीआरओ, जवां चौकी इंचार्ज एसआई वीर राज को क्वार्सी की सुरेंद्र नगर चौकी प्रभारी, एसआई पंकज मलिक को क्वार्सी थाने से लोधा थाने भेजा गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात एसआई जुगेंद्र सिंह को थाना गभाना, एसआई फौरन सिंह को रामघाट रोड चौकी प्रभारी, अजीत सिंह को थाना टप्पल में चार्ज दिया गया है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से इन सभी को अपना नया चार्ज संभालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें