फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नान से संबंधित रिपोर्ट पर कैंपस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के शोध छात्र मन्नान बशीर वानी के व्यवहार एवं गतिविधियों की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय कमेटी ने भले ही रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है, लेकिन अभी उसका खुलासा नहीं हुआ है। मन्नान बशीर वानी के सुपरवाइजर प्रो. सैयद अहमद अली के चेयरमैन बनने के बाद चर्चा का बाजार जरूर गरम है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मूलरूप से कश्मीर के कुपवाड़ा निवासी शोध छात्र मन्नान वानी के आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर आने के बाद कैंपस में खलबली मची है।

वह एएमयू के हबीब हॉल के कमरा नंबर 237 में रहता था और 2 जनवरी के बाद से लापता है। स्थानीय पुलिस से लेकर कई एजेंसियां इस मामले की तहकीकात कर रही हैं।

मन्नान प्रकरण सामने आने के बाद भूगर्भ विभाग विभाग के अध्यक्ष प्रो. अबु तालिब इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि वह इसके पीछे स्वास्थ्य कारण बता रहे हैं। उनके स्थान पर मन्नान बशीर वानी के सुपरवाइजर प्रो. सैयद अहमद अली को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें