क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला को उसके पड़ोसी ने प्रेम जाल में फंसाकर दस साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला को बेटी होने पर प्रेमी निकाह के वादे से मुकर गया है। महिला के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी ने किसी दूसरी युवती को अपने जाल में फंसा लिया है और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ा है।
एसपी देहात से शिकायत करने पहुंची महिला ने बताया कि उसके दस साल से अपने पड़ोसी के साथ संबंध है। पड़ोसी ने निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इससे उसे एक बेटी हुई। बेटी होने के बाद प्रेमी ने अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। अब उसने क्वार्सी क्षेत्र की एक युवती को अपने जाल में फंसा लिया है। उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ है।
पिछले दिनों युवती ने उसे फोन कर जान से मरवाने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। एसपी देहात मणिलाल पाटीदार ने महिला को आश्वासन दिया कि मामले कीी जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।