फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाने गए इगलास के युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



गंगा दशहरा पर नरौरा घाट पर गंगा नहाने गए इगलास के एक युवक की वहां से लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी जिंदगी और मौत के बीच जेएन मेडिकल कालेज में जूझ रहा है। किशनपाल (22) पुत्र धर्मवीर निवासी पलाहर, इगलास बुधवार को अपने गांव के ही दोस्त सत्यवीर पुत्र अमर सिंह के साथ बाइक से नरौरा घाट गया था।

वाकये के अनुसार वहां से लौटते समय डिबाई थाना क्षेत्र के गांव जरगंवा के पास एक नील गाय से उनकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी। उपचार के दौरान बुधवार की रात को किशनपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। किशनपाल के परिजनों के मुताबिक उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। परिवार में मौत से कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें