फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क क्षेत्र के डोरी नगर में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय छज्जा गिर जाने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार रात मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद से ही मकान मालिक फरार है। परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

हरिदास (42) निवासी नीबरी थाना देहली गेट मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रोजाना की तरह वह सोमवार को अपने घर से काम के लिये निकला, लेकिन वापस नहीं आया। उसका बेटा अरुण भी मजदूरी करता है। शाम को जब वह घर वापस आया तो उसने देखा कि पिता घर नहीं आये। तलाश करता हुआ वह गांधी पार्क क्षेत्र के डोरी नगर पहुंचा जहां वह काम के लिये आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहां मौजूद आसपास के लोगों ने बताया कि उनका उनके पिता काम करते समय छज्जे से गिर गये थे, जिसमें वह घायल हो गये। उनको मेडिकल में भर्ती कराया है, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बेटे ने बताया कि मकान मालिक ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी और वह मौके से फरार है। बेटे ने मकान मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें