फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद के बेटे का सपा नेता ने सिर फाड़ा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सासनी गेट के पला रोड इलाके में एक सपा नेता ने भाजपा के पूर्व पार्षद के बेटे के घर में घुसकर उसका सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। वाकया सोमवार शाम उस वक्त हुआ, जब पार्षद का बेटा अमित शाह के गृह मंत्री बनने पर जश्न मना रहा था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे देखने के लिए भाजपा विधायक संजीव राजा सहित अन्य भाजपा नेता भी पहुंचे हैं। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सासनी गेट के पला रोड पर पूर्व भाजपा पार्षद भागीरथ रहते हैं। उनका बेटा गजेंद्र सोमवार को घर पर ही भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के गृह मंत्री बनने पर जश्न मना रहा था। उसके यहां पर अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी थे। इसी बीच स्थानीय सपा नेता गजेंद्र के घर के बाहर आया और उसे ललकारने लगा। गजेंद्र के नजर अंदाज करने पर सपा नेता चला गया और थोड़ी देर बाद समर्थकों सहित वापस आ गया।
विज्ञापन



सपा नेता गजेंद्र के घर में घुस गया और लोहे की राड से प्रहार कर दिया। उसका सिर फट गया। हमलावर धमकाते हुए भाग गए। गजेंद्र्र को मलखान सिंह जिला अस्पताल में लाया गया। यहां पर उसे भर्ती कर लिया गया है। मंगलवार को गजेंद्र को देखने विधायक संजीव राजा सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा आदि नेता पहुंचे। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक गजेंद्र का उपचार चल रहा है।

उसकी हालत ठीक है। बेहतर से बेहतर उपचार किया जा रहा है। इधर, इंस्पेक्टर सासनी गेट अनूप कुमार के अनुसार मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सपा नेता विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


‘भाजपा के कार्यकर्ता को निशाना बनाया जा रहा है। इस मामले में सख्त से सख्त कार्यवाही को कहा गया है चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा व्यक्ति क्यों न हो। हमलावरों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
-संजीव राजा शहर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें