न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजीदपुर में रविवार की सुबह बाइक पर जा रहे मामा-भांजे को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में 12 वर्षीय भांजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि मामा घायल हो गया। घायल मामा ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहनुपरा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र उदयवीर सिंह निवासी मोहनपुर जलेसर निवासी क्षेत्र के गांव नगला कोठी से अपने भांजे दीपक (12 वर्ष) पुत्र मोहित के साथ रिश्तेदारी में से बाइक पर लौट रहा था। गांव बाजीदपुर में सुबह सात बजे सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठा दीपक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, मामा जितेंद्र के भी चोटें आई हैं। टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। मामले की रिपोर्ट जितेंद्र ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।