फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन की अफवाह पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सहपऊ। क्षेत्र के गांव गुतहरा में हो रहे सत्संग को लेकर पुलिस पर किसी ने मोबाइल पर एक परिवार द्वारा ईसाई धर्म अपनाने की सूचना दी गई। एक परिवार के धर्म परिवर्तन करने की सूचना मिलने पर कोतवाली में हड़कंप मच गया।

कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र, एसएसआई अनिल यादव, इलाका इंचार्ज एसआई निधिकांत पुलिस दल के साथ शीघ्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर पुरुष वहां से निकल गए एवं बाहर से आई कुछ महिलाएं मौके पर बैठी महिलाओं के मध्य में बैठ गईं। पुुुलिस को वहां कोई भी कुछ बताने तैयार नहीं था। सभी एक सुर में सत्संग होने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से पुलिस के आने के बाद बाहर से आने वाले आगंतुकों दावत खिलाई गई। कुछ ग्रामीण दबी जवान से यह कह रहे थे कि गांव में आयोजित कार्यक्रम किसी चर्च की ओर से कराया जा रहा था। प्रभारी कोतवाली जगदीशचंद्र का कहना है कि मौके पर उनको महिलाओं का सत्संग होते मिला था। वैसे पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जांच पूूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें