फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटने से बचे 31 लाख-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ऊंचान स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में मंगलवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर 31 लाख रुपये लूटने की नाकाम कोशिश की। खिड़की तोड़कर अंदर बैंक के अंदर घुसे चोरों ने कैश रूम का ताला भी तोड़ा लेकिन डबल लाक के कारण नाकाम रहे। इससे झल्लाए चोरों ने बैंक के अंदर कुछ कागजात भी फाड़ डाले। बुधवार दोपहर बाजार पहुंचे लोगों ने बैंक की खिड़की टूटी देखकर पुलिस व बैंक कर्मियों को जानकारी दी तो अफरातफरी मच गई। सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एक दिन पहले से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बंद होने से पुलिस बैंककर्मियों पर मिलीभगत का शक जता रही है।

नगर के मोहल्ला ऊंचान निवासी प्रदीप ठेकेदार की मार्केट में किराए पर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त संचालित है। बैंक के बाहर कई दुकानें हैं। बुधवार को ईद मीलाद उन नबी के अवकाश के कारण बैंक बंद था। दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने देखा की मार्केट की छत के लिए जाने वाली सीढ़ियों के पास बनी खिड़की टूटी हुई है। शक होने पर उन्होंने बैंक मैनेजर व पुलिस को जानकारी दी। इस पर शाखा प्रबंधक आरके सक्सेना व एसएसआई सतेंद्रपाल शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। चोरों ने खिड़की के पास ही लगे सायरन की केबिल काटी इसके बाद शाखा प्रबंधक के केबिन में घुसे। यहां अलमारी का ताला तोड़ा गया मगर कैश नहीं मिला। चोरों ने कई जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए। इसके बाद कैश रूम का ताला तोड़ा। डबल लॉक होने के कारण कैश रूम को चोर नहीं खोल सके।
विज्ञापन


बैंक बंद होने से पहले किसी ने बंद किए कैमरे
शाखा प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को करीब सवा पांच बजे बैंक बंद किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें शाम 4.10 बजे के बाद की कोई रिकार्डिंग नहीं है। बैंक बंद होने से एक घंटे पहले शाखा प्रबंधक के केबिन में लगे सीसीटीवी की डीवीआर किसने बंद की? यह बड़ा सवाल है। यही वजह है कि बैंक स्टाफ पर मिलीभगत की आशंका पुलिस जता रही है।

शाखा प्रबंधक के केबिन में कैमरा क्यों नहीं
सीसीटीवी के नाम पर बैंक में कुल चार कैमरे लगे हैं, लेकिन शाखा प्रबंधक के केबिन में कैमरा नहीं लगा। शाखा प्रबंधक के केबिन में कैमरा लगा होता तो डीवीआर किसने बंद की यह पता लग जाता। पुलिस अब उसकी सुराग में भी है जिसने बैंक बंद होने से पहले कैमरा बंद किया।


बैंक में 31 लाख से अधिक का कैश मौजूद था। कैश सुरक्षित है। मंगलवार को शाम चार बजे के करीब मैं अपने केबिन में नहीं था। बैंक में ग्राहकों की भीड़ के कारण ग्राहकों को डील कर रहा था। डीवीआर किसने बंद की, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

- आरके सक्सेना, शाखा प्रबंधक।

सीसीटीवी कैमरों को बैंक में एक घंटे पहले किसने बंद किया? इसमें स्टाफ की मिली भगत भी हो सकती है। पुलिस व सर्विलांस टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
- सतेंद्र पाल शर्मा, एसएसआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें