फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्टे के मुनीम से 16 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। मुरसान रोड स्थित बालाजी ईंट उद्योग से वापस लौट रहे मुनीम से सलेमपुर तिराहा सादाबाद पर दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने 16 हजार रुपये लूट लिए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। इधर, पुलिस इस मामले को फर्जी और मारपीट का बता रही है।

गांव गढ़ी हुलासी निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र ज्वाला सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि मंगलवार की शाम करीब पौने सात बजे सका मुनीम ईंट भट्टे से वापस अपने गांव नगला मया जा रहा था। मुनीम के पास 16 हजार रुपये थे। मुनीम जैसे ही सलेमपुर तिराहे पर पहुंचा तो वहां पहले से ही दो बाइकों पर जिसमें से एक पर तीन और दूसरी पर दो लोग सवार थे, उसकी स्कूटी को रूकवा लिया और गाली गलौज करते हुए जबरदस्ती उसकी जेब में रखे 16 हजार रुपयों को निकाल लिया और धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने वाले एक युवक को उसने पहचान लिया है। इस मामले में उपनिरीक्षक सतीश यादव ने बताया कि मामला सिर्फ मारपीट का है, लूट की जो तहरीर दी गई है, वह फर्जी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें