फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पीड़िता के बाप को बैठाने पर थाने में बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनीगेट थाने में बुधवार रात को छेड़खानी पीड़िता के पिता को पुलिस द्वारा थाने में बैठाने की सूचना पर पहुंची शकुंतला भारती व अन्य भाजपाइयों ने तीखी नाराजगी जताई। इस दौरान यहां हंगामी स्थिति बन गई। बाद में सीओ ने मामले को शांत कराकर दोनों पक्षों के साथ भाजपाइयों को अपने-अपने घर भेज दिया।

सासनीगेट क्षेत्र के एक पूर्व पार्षद की बेटी खिरनी गेट क्षेत्र में कोचिंग के लिए आती है। रास्ते में पिछले कई दिनों से एक लड़का पीछा कर रहा है। वहीं परेशान करने के साथ ही छेड़खानी जैसी हरकतें करता है। पीड़िता के पिता ने बुधवार को सासनीगेट थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानकारी पर आरोपी का पिता भी थाने पहुंच गया। यहां उसने माफी मांगते हुए भविष्य में युवक द्वारा ऐसी गलती न करने की कहा। इस स्थिति में दोनों पक्षों में समझौते के हालात बने। आरोप है कि इसके बावजूद हल्का दरोगा ने दोनों पीड़ितों के पिताओं को थाने में हिरासत में बैठा दिया।

पूर्व पार्षद से मामला जुड़ा होने के कारण यह खबर पूर्व मेयर शकुंतला भारती तक पहुंची। सूचना पर वह तथा अन्य लोग थाने पहुंच गए। यहां हल्का दरोगा की कारगुजारी सुनकर भाजपाइयों की पुलिस से नोकझोंक हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ विशाल पांडेय ने मामला शांत कराया तथा सभी को अपने घर रवाना कर दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि दोनों पक्षों में आपस में विवाद हुआ था। उसी मामले में मैडम आई थीं। मामले की जानकारी पर सभी पक्ष शांति पूर्वक अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें