फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर से बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव मिमारपुर के पास डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक भाई की मौत हो और दूसरा चोटिल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी मिमापुर निवासी सलीम व उसका भाई सद्दाम पेटिंग का काम करते हैं। वह मंगलवार रात को ताजपुर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जब वह मिमारपुर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे मेें सलीम बुरी तरह से घायल हो गया और सद्दाम को भी चोट लगी। राहगीरों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। चालक ने अपनी पहचान यूपी के मैनपुरी निवासी कल्लू अली के रूप में दी। आसपास भीड़ एकत्रित होने पर चालक वहां से फरार हो गए। गढ़ी ताजपुर के रहने वाले सलमान ने दोनों भाइयों को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सलीम की मौत हो गई। सद्दाम को उपचार दिया जा रहा है। मामले की सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सद्दाम के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें