फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की किशोरी से अकराबाद में गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात 15 वर्षीय किशोरी से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि गैंगरेप के बाद आरोपी किशोरी को बेहोश कर जंगल में छोड़ कर फरार हो गए। दिल्ली निवासी किशोरी पिछले कुछ दिन से अपने ताऊ के घर रह रही थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है।

दिल्ली निवासी किशोरी कुछ दिन से गांव में अपने ताऊ के घर रह रही है। गांव में किशोरी के पिता का पैतृक मकान है, जहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। पीड़ित किशोरी के गांव निवासी रिश्तेदारों ने थाने में पुलिस को बताया कि 21 जुलाई को गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी की शादी होनी है।
विज्ञापन


बुधवार की रात शादी वाले घर में महिलाओं का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। रात को किशोरी अपने घर से संगीत में शामिल होने जा रही थी। इसी बीच लगभग आठ बजे गांव का एक किशोर रास्ते में किशोरी को मिला और किशोरी से कहा कि गांव के दो युवक उसको बुला रहें हैं। किशोरी ने समझा कि काई काम होगा इसलिए बुला रहे होंगे।

किशोरी जब वहां पहुुंची तो पहले से मौजूद गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो दोनों आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। दोनों ने खेत में किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

इसी दौरान गांव के निकट एक खेत में किशोरी परिजनों को बेहोश मिली। गुरुवार की सुबह किशोरी को जब होश आया तब उसने सारी बातें परिजनों को बताई। परिवारीजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। गैंगरेप की सूचना पर सीओ बरला अनुज चैधरी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गांव के ही जितेंद्र उर्फ जीतू व उसका भाई सीटू और कान्हा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी बरला अनुज कुमार चौधरी ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला जानकारी में आया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिये अस्पताल भेजा है। दो आरोपी जितेंद्र और कान्हा को पकड़ लिया है। तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिये दविश जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें