फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर रूपया निकालने वाले दो शातिर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से ऑनलाइन शापिंग करने और रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को तमंचे, कारतूस व छह से अधिक एटीएम कार्ड समेत गिरफ्तार किया है।

कस्बे में लंबे समय से एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये लूटने वाला गैंग सक्रिय है। बीते दिनों कई लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात हो चुकी है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात आईसीआईसीआई बैंक के सामने खड़े जालसाज रियासुद्दीन पुत्र यूनुस खान व अरविंद पुत्र बाबूलाल निवासी नूरपुर टप्पल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरविंद राठी के अनुसार पकड़े गये बदमाश शातिर किस्म के हैं। पलक झपकते ही एटीएम बदल देते थे। बाद में एटीएम के जरिए रुपया निकाल लेते थे। बदमाशों ने तीन वारदातें स्वीकार की हैं। शातिर जालसाजों को जेल भेज दिया गया है। जालसाजों को दबोचने वाली टीम में एसएसआई यतींद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी कृष्णवीर सिंह, सिपाही कपिल कुमार व कपिल चौधरी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें