फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र हत्याकांड: पत्नी के प्रेमी और उसके दोस्त को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन


कोतवाली के गांव कदमपुर में 16 जून को हुई महेंद्र सिंह की हत्या के दो और आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि महेंद्र की हत्या में उसकी पत्नी ने प्रेमी और उसके अन्य सहयोगी की मदद से की थी।

बता दें कि महेंद्र की हत्या के मामले में उसकी पत्नी गुड्डी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। गुड्डी ने पुलिस को बताया था कि महेंद्र के दोस्त अजय निवासी गांव टुआमई, अकराबाद अक्सर उसके घर आता जाता था। इस बीच उसके अजय से प्रेम संबंध हो गए। प्रेम संबंध के बाद गुड्डी और महेंद्र अजय से रुपये एेंठने लगे।
विज्ञापन


बाद में जब अजय ने रुपये देना बंद कर दिया तो महेंद्र ने पत्नी से प्रेम संबंध खत्म करने का दबाव बनाया लेकिन गुड्डी ने इसके लिए मना कर दिया। इसको लेकर उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। बार-बार उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या की योजना बना ली। इसी के तहत 16 जून को गुड्डी, अजय और उसके दोस्त जीतू पुत्र दामोदर निवासी टुआमई, अकराबाद ने महेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। महेंद्र के भाई रामदयाल ने पत्नी गुड्डी तथा अजय और विपिन नामक उसके दोस्त को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन


अब कहानी में नया मोड़ तब आया जब विपिन ने पर्याप्त सबूत पेश किए कि घटना में वह संलिप्त नहीं था। इसके बाद विवेचक कोतवाल मनोज शर्मा ने जेल में गुड्डी के बयान दर्ज किए तो सामने आया कि हत्या में अजय का दोस्त विपिन नहीं बल्कि जीतू सम्मलित था। अक्सर अजय गुुड्डी से कहता था कि वह विपिन के साथ आकर महेंद्र से निपटेगा, इसी गलतफहमी में गुड्डी जीतू को विपिन समझ बैठी। बुधवार की सुबह पंत चौराहे से पुलिस ने अजय और जीतू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या में लिप्त होने की बात कुबूल कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें