फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बने सीडीओ का इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शासन द्वारा जारी की गई प्रोन्नति सूची में अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद का नाम भी प्रोन्नत होकर आईएएस अधिकारी बनने की सूची में शामिल है। उनके कैरियर पर गौर करें तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी कैमिस्ट्री से परास्नातक एवं एलएलबी करने वाले सीडीओ यहां सीनियर रिसर्च फैलो भी रह चुके हैं।
वर्ष 1995 बैच के पीसीएस दिनेश चंद को पहली तैनाती बतौर एसडीएम सदर हरिद्वार में मिली। इसके बाद वह इसी पद पर मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व मेरठ में रहे। इसके पश्चात एडीएम के रूप में मेरठ, सहारनपुर, गोरखपुर व मेरठ में रहे। इस बीच वह मेरठ में डिप्टी डायरेक्टर मंडी परिषद भी रहे। उन्हें चार बार वर्ष 2011-12, वर्ष 2013-14, वर्ष 2015-2016 तथा वर्ष 2016-17 में चुनाव में बेहतर कार्य करने के लिए बेस्ट प्रबंधन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है और उनका नामीनेशन नेशनल अवार्ड के लिए भी हुआ था। वह कनाट प्लेस नई दिल्ली में वर्ष 2016 में यूपी के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए थे। इसमें यूपी को चुनाव प्रबंधन के अलग अलग क्षेत्रों में प्रथम एवं द्वितीय रेंक मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें ग्रामीण क्षेत्र के पीड़ितों का दर्द बांटने में बहुत सुख मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन किताबें भी लिखी हैं
अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद को लेखन का भी जबर्दस्त शौक है। उनकी नेपाल में भूकंप त्रासदी पर लिखी नेपाल में आपदा प्रबंधन किताब खूब पसंद की गई तो निर्वाचन द फेस्टिवल आफ डेमोक्रेसी एवं यादें विकास पथ संघर्ष यात्रा किताब भी खूब पढ़ी गई। इन किताबों में उन्होंने कृषि ऋण मोचन, ओडीएफ समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में आई कठिनाइयों को रेखांकित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें