फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब के ठेका स्वामी व सेल्समैन से मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र स्थित देशी शराब के ठेके में स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। दुकान के सेल्समैन ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे दुकानदार के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। दुकानदार ने नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुनील चौधरी उर्फ सोनी का सासनी गेट पर देशी शराब का ठेका है। सोमवार की रात को दुकान में सेल्समैन जहीर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी क्षेत्र के कुछ लोग आए और उन्होंने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर जहीर के साथ मारपीट की। सेल्समैन ने सुनील चौधरी को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके साथ भी अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर दी। पीड़ित ने तोड़फोड़ एवं मारपीट करने वाले नामजदों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें