क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मडराक थाना क्षेत्र में मथुरा रोड पर सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
लोधा के मडोला निवासी हाल निवासी खेरेश्वर मंदिर के पास जैकी उर्फ नितिन सारस्वत (25) की 22 जून को एटा के अलीगंज से शादी होने वाली थी। सोमवार की रात जैकी सारस्वत अपने दोस्त के साथ बाइक पर अपने घर की ओर जा रहा था। लोधा की ओर बाईपास पर मुड़ने से पहले मथुरा रोड पर ही वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
दोनों घायल दोस्तों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां पर जैकी की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।