फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजमाल के युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पिया केमिकल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना देहली गेट के शाहजमाल इलाके के एक युवक ने बुधवार को घरेलू कलह के चलते तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

यहां गुरुवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का विसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला को सौंप, शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


कासिम (18) पुत्र वसीम निवासी शाहजमाल, देहली गेट क्षेत्र की ही एक निकिल ब्राइड फैक्ट्री में काम करता था। मामा हयात अली के अनुसार उसके माता पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

परिवार में सिर्फ एक बहन और एक भाई थे। परिवार में किसी बात को लेकर बुधवार को झगड़ा हो गया था। इसी बात से खफा होकर उसने तेजाब पी लिया। रात को घर पर आने के बाद उसे उल्टियां होने लगीं।

उल्टी होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक की मौत के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत तेजाब पीने से हुई है या कोई अन्य केमिकल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुष्टि के लिए एफएसएल को शव का विसरा संरक्षित करा दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें