क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उनके पुतले को गोली मारने और पुतला फूंकने के मामले में एक अन्य आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा की पदाधिकारी उत्तमा शर्मा ने अदालत ने संरेडर एप्लीकेशन डाली है। इस पर 26 फरवरी को सुनवाई होगी।
महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने बापू के पुतले को गोली मारी। साथ ही पुतला भी फूंका गया। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज हुआ जिसमें पूजा शकुन सहित अन्य को भी आरोपी बनाया गया।
इस मामले में पूजा शकुन को अदालत से जमानत हासिल है। अन्य आरोपी उत्तमा शर्मा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में सरेंडर एप्लीकेशन डाली है, जिस पर 26 फरवरी को सुनवाई होगी।